फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : आधे से अधिक लिफ्ट खराब, मरीजों को हो रही दिक्कत

Wed, 29 Jan 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में 16 लिफ्टों में से आठ लिफ्ट खराब होने से मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। शेष आठ लिफ्टों में से दो लिफ्ट स्टाफ के लिए रिजर्व हैं, जबकि छह लिफ्टों पर मरीज निर्भर हैं। एक लिफ्ट ओपीडी की चालू है। लिफ्ट नहीं चलने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के छह मंजिला भवन में 16 लिफ्ट हैं, लेकिन इन लिफ्टों में से आठ ही चालू हैं। इन लिफ्टों में भीड़ अधिक रहती है, वहीं अन्य लिफ्ट खराब होने पर मरीजों को एक से दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ी या रैंप का सहारा लेना पड़ता है। लिफ्ट खराब रहने से मरीजों को वार्डों में ले लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर जाने के लिए मरीज सीढ़ी पर ही चक्कर लगाते रहते हैं। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी धरातल व दूसरी मंजिल पर है। यहां मरीजों के लिए दो लिफ्ट बनाई गई हैं, लेकिन एक लिफ्ट खराब रहती है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में दो लिफ्ट स्टाफ के लिए रिजर्व है।

-
महिला मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई गई है। जल्द ही सभी लिफ्टों को चालू कर दिया जाएगा। मरीजों के सामने किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा, निदेशक, भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें