फाेटो: साेनीपत में विकसित भारत युवा संसद-2027 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उप
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान अलंकृता त्यागी दूसरे और नैना मस्ताना तीसरे स्थान पर रहीं
फाेटो 13: साेनीपत में विकसित भारत युवा संसद-2027 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित विधायक निखिल मदान। स्रोत: संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को विकसित भारत युवा संसद-2027 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रिया कादयान ने प्रथम, अलंकृता त्यागी ने द्वितीय और नैना मस्ताना ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीनों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जहां वे सोनीपत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आना चाहिए। प्रतिभागियों ने नशे की बढ़ती समस्या, युवाओं पर इसके प्रभाव और नशामुक्त समाज बनाने में उनकी भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने जागरूकता अभियान और सामाजिक भागीदारी को जरूरी बताया। मेरा युवा भारत की उपनिदेशक रीतू रानी, विकास कुमार, कार्यक्रम सहायक कपिल कुमार व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हिमांशु, कमल, राजबीर, नैन्सी, अंकुश और नेहा मौजूद रहे।