फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निजी स्कूलों को 10 दिन में देना होगा बच्चों का डाटा

Tue, 06 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में किए गए दाखिलों से संबंधित डाटा प्रबंधकों को 10 दिन के अंदर एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना होगा। निजी स्कूल डाटा पोर्टल पर अपलोड करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में मुख्यालय के पास योजना का लाभ उठाने वाले विद्यार्थियों का डाटा नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 689 स्कूलों की सूची जारी करते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को चिराग योजना के तहत हुए दाखिलों को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए हैं। इनमें सोनीपत के 39 स्कूलों को भी शामिल किया गया है।
शिक्षा निदेशालय के निजी स्कूलों को 15 मई तक विभाग के पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए चिराग योजना के तहत राशि मुहैया करवाई जा सके।
विज्ञापन

चिराग योजना के तहत पात्र विद्यार्थी चौथी से कक्षा 12वीं तक निजी स्कूलों में दाखिला लेने के बाद बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। निजी स्कूलों के 1 से 30 अप्रैल तक जिले के 39 स्कूलों में दाखिला लिया है।
इससे पहले चिराग योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया चली थी। अब दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद निजी स्कूल इस योजना के तहत दिए गए दाखिलों का रिकॉर्ड एमआईएस पोर्टल पर अपलोड नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें