फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निजी स्कूल संचालकों ने प्रधान जगबीर शर्मा का किया सम्मान

Sat, 20 Sep 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के कुंडली में आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा यूनाइटेड स्कूल एसोसिएशन, राई के
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा यूनाइटेड स्कूल एसोसिएशन राई के प्रधान जगबीर शर्मा को कुंडली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। इसमें राई ब्लाक के निजी स्कूलों के संचालक शामिल हुए
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल संचालकों ने जगबीर शर्मा के नेतृत्व में 9 साल के कार्यकाल में किए गए कार्य की सराहना की। मुकेश कुमार, एचसी गौड़ ने जगबीर शर्मा को राम पटका, हनुमान माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संजय चौहान ने जगबीर शर्मा का 11000 रुपये के नोटों की माला, आरके इंटरनेशनल स्कूल, सफियाबाद की संस्थापक एवं संचालक सुनीता शर्मा ने चांदी का मुकुट भेंट किया।
सभी स्कूल संचालकों ने उनके साथ अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को प्रशस्तिपत्र दिए। अमर शिक्षा सदन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेरसा की कक्षा छठी की छात्रा लक्ष्मी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

छात्रा को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह में स्कूल संचालक महावीर चौहान, सत्यनारायण आंतिल, सतीश चौहान, जयकरण, जगदीश, अजय राणा, कृष्ण राठधना, भूपेंद्र, नवीन गुप्ता, शील कुमार, रमेश, सुनील, सन्नी, संदीप, मंजीत, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें