फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला अस्पताल व डीसीआरयूएसटी का किया निरीक्षण

Sat, 20 Sep 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के डीसीआरयूएसटी, मुरथल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हैलीपे
विज्ञापन
सोनीपत। आगामी 22 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ जिला नागरिक अस्पताल और दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, मंच, बैठने की सुविधा, पेयजल आदि की अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 22 सितंबर को नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य मेला लगेगा। इसमें मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। उन्होंने सभी बीडीपीओ को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर लोगों को लाने व वापस ले जाने के लिए ग्राम सचिवों की ड्यूटी लगाएं।
कार्यक्रम में सरपंचों, पंचों व पार्षदों को भी आमंत्रित करें। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में बिजली आपूर्ति के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम के बीच किसी प्रकार की परेशानी न आए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने हेलीपैड का भी दौरा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस रूट से गुजरेंगे वहां पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ एक एंबुलेंस व दमकल गाड़ी की व्यवस्था करें।
लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसीयूटी योगेश दिल्हौर,एसडीएम सुभाष चंद्र, डॉ. निर्मल नागर, नगराधीश डॉ. अनमोल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें