फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निजी स्कूल संचालकों ने की सुरक्षा पर चर्चा

Tue, 16 Apr 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत एक निजी विद्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद निजी स्कूल संचालक। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार को हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के बैनर तले निजी स्कूल संचालकों की बैठक संघ के जिला प्रधान अजमेर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि हरियाणा यूनाइटेड स्कूल एसोसिएशन (हूसा) के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र मान रहे। सभी ने पहले महेंद्रगढ़ के कनीना में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र मान ने कहा कि निजी स्कूलों में बसों व अन्य वाहनों को मापदंड पूरे करवाने के लिए 10 दिन का समय दिया है। सभी स्कूल संचालक अपनी बसों में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर कर सुरक्षा का ध्यान रखें। कमियों को सुधारते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण देना है। चालकों व सहायकों को समय-समय पर प्रोत्साहित करना है, ताकि वह बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहें। हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के जिला प्रधान अजमेर सिंह ने सभी से सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। हूसा के प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र मान ने स्कूल संचालकों को बताया कि उनकी राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार से इस विषय में बातचीत हुई है। कृष्ण लाल पंवार ने परिवहन मंत्री असीम गोयल से मोबाइल पर बातचीत की और स्कूल बसों के लिए सभी मापदंडों के अनुपालन के लिए 10 दिन का समय दिया जाना सुनिश्चित किया है। साथ ही किसी भी तरह के अनावश्यक चालान जारी न करने का आश्वासन भी दिया है।
बैठक में राई खंड के प्रधान जगबीर शर्मा, खरखौदा प्रधान सत्यदेव शर्मा, गन्नौर प्रधान सुशील त्यागी, गोहाना से राजेश सहरावत, दीपक शर्मा, नीरज शर्मा, धीरज शर्मा, विवेक, वीके मित्तल, आदित्य रोहिला, हिमांशु कुच्छल, कर्ण, राजेन्द्र गाहल्याण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें