फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवकाश पर खुला मिला निजी स्कूल, विभाग की टीम ने करवाया बंद

Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर घोषित सरकारी अवकाश के बावजूद गन्नौर के गांव कुराड़ स्थित एक निजी स्कूल खुला मिलने पर शिक्षा विभाग की ओर से कार्यवाही की गई। जिला शिक्षा अधिकारी को कुराड़ में गीता हाई स्कूल के खुले होने की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी गन्नौर को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी आजाद सिंह दहिया की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल को बंद करवाया। उन्होंने बताया कि अवकाश के चलते आज नोटिस जारी नहीं हो सका, लेकिन शुक्रवार को स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी निजी स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी लिखित आदेश भेजकर स्पष्ट किया था कि अवकाश के दिन कोई भी स्कूल खुला मिला तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें