फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: संक्रमित महिला के शव की जगह श्मशान भेजा पुरुष का शव, कागजों की जांच से खुलासा  

Fri, 23 Apr 2021 08:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सेक्टर-15 स्थित शिव मुक्तिधाम में सचिव डीएल मल्होत्रा ने जब शव के साथ भेजे गए कागज को देखा तो शव बदलने का खुलासा हुआ।  
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित महिला का शव बदला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में निजी अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। शहर के बहालगढ़ रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ने कोरोना संक्रमित महिला की जगह एक पुरुष का शव श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। शहर के सेक्टर-15 स्थित शिव मुक्तिधाम में सचिव डीएल मल्होत्रा ने जब शव के साथ भेजे गए कागज को देखा तो शव बदलने का खुलासा हुआ। इसके बाद शव को वापस अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, निजी अस्पताल की इस लापरवाही पर परिजनों में रोष है।

विज्ञापन

  
दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-7 निवासी संक्रमित महिला की बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार को मौत हो गई थी। शव के अंतिम संस्कार के लिए सामान्य अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई। चिकित्सकों ने महिला के अंतिम संस्कार के लिए कागज तैयार किए। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल से शुक्रवार को महिला के शव की जगह पुरुष का शव अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। सचिव डॉ. डीएल मल्होत्रा ने शव को वापस निजी अस्पताल भिजवा दिया। वहां से करीब पौने 12 बजे महिला का शव मुक्तिधाम में आने पर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों ने अनुमति प्रदान की। 

कोरोना संक्रमित महिला का शव बदलने का मामला बहालगढ़ रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल का है। जिला अस्पताल में केवल महिला के शव के अंतिम संस्कार के लिए कागज तैयार किए गए। परिजनों को महिला की जगह किसी पुरुष का शव प्राइवेट अस्पताल से दिया गया था, जिसे बाद में बदलवाया गया। - डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ, सामान्य अस्पताल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें