फोटो 21: सोनीपत के गांव मदीना में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान प्रीतम को सम्मानित करते हुए पहलवान अ
गोहाना। गांव मदीना में अभ्यास करने वाली पहलवान प्रीतम ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक कब्जा कर लिया है। चैंपियनशिप में उनके दांव अपने सब प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़े। वह अब उज्बेकिस्तान की धरती पर अपनी ताकत का दम दिखाएंगी।
महाराष्ट्र की महिला खिलाड़ी प्रीतम नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। मिशन ओलंपिक गेम्स एसोसिएशन इंडिया की ओर से 26 से 28 अक्तूबर तक कर्नाटक के बेलगांव में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। प्रीतम ने इस प्रतियोगिता में 65 किलो भारवर्ग में अपने सब प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर स्वर्ण पदक कब्जा लिया।
इस आधार पर उनका चयन उज्बेकिस्तान में 10 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए किया गया। बुधवार को अकादमी पहुंचने पर महिला पहलवान प्रीतम को संचालक पहलवान अजमेर मलिक, कोच सोमबीर, बादल, रमेश और प्राचार्य पूनम मलिक ने सम्मानित किया।