फोटो 34- सोनीपत के राई स्थित एसआरएम विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक टेक्नो-सांस्कृतिक उत्सव प्
सोनीपत। एसआरएम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक टेक्नो-सांस्कृतिक उत्सव प्रिज्मा-25 का समापन शानदार अंदाज में किया गया। बॉलीवुड नाइट में गायक अंकित तिवारी की जादुई आवाज ने माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे यह महोत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। अंकित तिवारी ने अपनी प्रस्तुति से ऐसा धमाल मचाया कि दर्शक दीर्घा में मौजूद युवा खुद को झूमने से नहीं रोक पाए।दो दिनों तक चले इस उत्सव में संगीत, नृत्य, फैशन, गेमिंग और साहित्यिक गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन हुआ। इसमें डीजे नाइट व डीजे डिलुमिनेटी के साथ रोमांचक संगीत ने सबका मन मोह लिया। बॉलीवुड नाइट में अंकित तिवारी ने अपने सुपरहिट गानों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में आशिकी 2 का गाना सुन रहा है... पर दर्शक साथ गुनगुनाने लगे। एक विलेन फिल्म के रोमांटिक गाने गलियां ने सबका दिल जीत लिया। रिप्राइज के तेरी गलियां गाने पर माहौल को भावनात्मक बना दिया। एयरलिफ्ट के गाने दिल चीज तुझे दे दी... के जोश से भरपूर गाने पर दर्शक झूम उठे। हेट स्टोरी 4 के बूंद-बूंद...मधुर रोमांटिक गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रॉय फिल्म से तू है कि नहीं...भावनाओं से भरपूर इस गाने ने समापन को और भी खास बना दिया। विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों व अतिथि मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर और तालियों की गूंज में इस संगीतमय रात का आनंद ले रहे थे।
प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
दो दिवसीय वार्षिक टेक्नो-सांस्कृतिक उत्सव प्रिज्मा-25 में देशभर के 40 से अधिक विश्वविद्यालयों ने प्रतिभागिता की। यहां प्रतिभाशाली कलाकारों, नर्तकों, संगीतकारों और अभिनेताओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं के अद्भुत प्रदर्शन व मेहनत की सराहना करते हुए ग्रैंड प्राइज़ डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में पुरस्कृत किया गया।
इन खिताबों से नवाजे गए विद्यार्थी
-मिस्टर प्रिज्मा : क्षितिज, प्रथम वर्ष, एसआरएम विश्वविद्यालय
-मिस प्रिज्मा : भूमिका, प्रथम वर्ष, एसआरएम विश्वविद्यालय
-शॉप टॉपर : लक्ष्य
यह रहे विजेता
प्रतियोगिता विजेता
-पश्चिमी समूह नृत्य : रामजस डांस सोसाइटी, दिल्ली
-बैटल ऑफ बैंड्स : बंजारा, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मोहाली
-सर्वश्रेष्ठ नुक्कड़ नाटक : हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय