फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल से हटाए प्राचार्य, निदेशक व वेब सीरीज निर्माता जांच में शामिल

Sat, 15 Jun 2024 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। खेलकूद विद्यालय, राई में तैयार की गई वेब सीरीज में आपत्तिजनक दृश्य डालने के मामले में पुलिस ने स्कूल से हटाए गए प्राचार्य, निदेशक व फिल्म निर्माता को जांच में शामिल कर लिया है। वेब सीरीज में छात्रा का यौन शोषण, हॉस्टल में सिगरेट और शराब पीते दिखाया गया था। छात्रा से शिक्षक की अश्लील बातचीत भी दिखाई गई है। आरोप है कि स्कूल की बगैर एनओसी के वेब सीरिज रिलीज की गई। अब इस मामले में कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


राई खेलकूद स्कूल में दिसंबर, 2021 में एक वेब सीरीज की शूटिंग हुई थी। वेब सीरीज की शूटिंग क्लिक ऑन आरएम प्राइवेट लिमिटेड ने की थी। शूटिंग के करीब एक साल चार माह बाद जून 2023 में यह वेब सीरीज एक ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की गई थी। वेब सीरीज रिलीज होते ही हंगामा मच गया था। इसमें स्कूल का लोगो, बच्चों की वर्दी को दर्शाया गया था। इसमें अश्लील दृश्य, गाली-गलौज से लेकर आपत्तिजनक सीन दर्शाए गए थे। बच्चों को हॉस्टल में सिगरेट व शराब पीते दिखाया गया था। स्कूल प्रबंधन के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने वेब सीरीज के निर्माता मनीष त्रेहान एवं निदेशक राहुल दहिया व ओटीटी प्लेटफार्म के खिलाफ आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 के तहत केस दर्ज कराया था। अब मामले में राई थाना पुलिस ने मनीष त्रेहान, उनकी टीम व स्कूल से पिछले दिनों हटाए गए प्राचार्य एवं निदेशक को जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें