फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्रा को फीस जमा कराने को कहा तो बिफरे परिजन, अभिभावकों ने जताया रोष

विज्ञापन
हिंदू स्कूल के पास रोष जताते अभिभावक। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के कोर्ट रोड स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फीस को लेकर चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। मंगलवार को स्कूल में गई दसवीं कक्षा की छात्रा को फीस जमा कराने को कहा तो वह तबीयत खराब होने की बात कहने लगी। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के अभिभावकों को फोन कर छात्रा को घर ले जाने को कहा। जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और अपनी बेटी को लेकर चले गए। इस मामले को लेकर अभिभावकों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

जैन बाग कालोनी निवासी सुमन ने बताया कि उनकी बेटी हिंदू स्कूल कोर्ट रोड में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह लोग पिछले वर्ष के अनुसार 60 प्रतिशत फीस जमा करवाने को तैयार हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन पूरी फीस जमा करवाने के लिए कह रहा है। मंगलवार को स्कूल में उनकी बेटी को कक्षा में खड़ा कर फीस जमा करवाने के लिए कहा गया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। स्कूल की तरफ से फोन जाने पर वह तुरंत स्कूल पहुंची तो देखा की बेटी रो रही थी। वह कारण पूछने पर भी कुछ नहीं बोली। उसकी हालत देख पहले अस्पताल ले गए, जहां दवाई दिलवाने के बाद घर पहुंची। सुमन का कहना है कि बच्चों को फीस के लिए परेशान करना गलत है। इस बारे में पहले भी जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्कूल प्रबंधन नहीं ले रहा फीस
मंगलवार को स्कूल के बाहर रोष जता रहे अभिभावक प्रीति, वंदना, पिंकी, सुमन आदि ने कहा कि वह स्कूल में फीस जमा करवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कहा कि जुलाई माह तक की पूरी फीस जमा करवानी पड़ेगी। अभिभावकों ने कहा कि वह पिछले वर्ष की तरह 60 प्रतिशत फीस जमा करवाने को तैयार हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन पूरी फीस जमा करवाने पर अड़ा है। रोजाना बच्चों को परेशान किया जाता है, न तो उन्हें होमवर्क दिया जाता है और न ही कॉपी चेक की जाती है।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा की छात्रा की तबीयत पहले से ही खराब थी। स्कूल में अध्यापक ने उसे फीस जमा करवाने की बात कही थी। छात्रा ने तबीयत बिगड़ने की बात कही तो उसके अभिभावकों को बुलाकर छात्रा को भेज दिया था। स्कूल में आने वाले किसी भी बच्चे को परेशान नहीं किया जाता है। अभी भी स्कूल में 74 ऐसे बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जिन्होंने फीस जमा नहीं कराई है। स्कूल समय में बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गेट पर ताला लगवाया गया है।
विज्ञापन

शम्मी सक्सेना, प्रिंसिपल, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें