फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत से बरेली व बैजनाथ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी

Wed, 08 Oct 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: वि​भिन्न रूटों पर जाने के लिए सोनीपत बस अड्डे पर बसों में सवार होने पहुंचे यात्री। संव
विज्ञापन
सोनीपत। रोडवेज महाप्रबंधक ने सोनीपत से बरेली और हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ रूट पर बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद इन दोनों रूटों पर बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बरेली और बैजनाथ रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इन रूटों पर रोडवेज बस चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सोनीपत से वाया दिल्ली-बैजनाथ और बरेली रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन करने की तैयारी है।
मुख्यालय से अगर मंजूरी मिलती है तो सोनीपत व आसपास जिलों के यात्रियाें को बस अड्डे से दोनों रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को बीच रास्ते में कोई अन्य वाहन बदलने की जरूरत नहीं होगी। यात्रियों को समयबद्ध, किफायती और आरामदायक सफर मिलेगा। बस सेवा हरियाणा और उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के बीच व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।
विज्ञापन

सोनीपत से बैजनाथ और बरेली रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही रोडवेज की आय में इजाफा होगा। वर्तमान में सोनीपत से कटरा, आगरा, हरिद्वार, शिमला, सुजानपुर, जयपुर, गोहाना-अजमेर, गोहाना-डेरा ब्यास समेत कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।
वर्जन
सोनीपत से बरेली व बैजनाथ रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद बस संचालन का समय निर्धारण किया जाएगा। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा हो सकेगा। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें