फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाथूपुर ही नहीं, सेक्टर-7 तक मेट्रो दौड़ाने की तैयारी, प्रस्ताव बनाया

Sat, 05 Apr 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :21: सोनीपत में बनने वाली मेट्रो लाइन का नक्शा।
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो से जुड़ाव की दिशा में एक और पहल की जा रही है। रिठाला से वाया नरेला-नाथूपुर तक लाई जा रही मेट्रो लाइन का विस्तार अब सोनीपत के सेक्टर-7 तक हो सकता है। इसके लिए जमीन का सर्वे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सर्वे के लिए पटवारी की नियुक्ति हो गई है। वह जमीन की उपलब्धता और तकनीकी पहलुओं का आकलन करेंगे। मेट्रो के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो मेट्रो के सोनीपत आगमन में यह बड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इस प्रस्ताव को फेज-5 में शामिल कर सकता है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो सोनीपत के शहरी और औद्योगिक विकास को नए आयाम मिलेंगे।
लोगों की तरफ से लंबे समय से मेट्रो सेवा को सोनीपत शहर के नजदीक तक लेकर आने की मांग की जा रही थी। खासकर कुंडली और नाथूपुर से आगे सेक्टर-7, सेक्टर-15 तक घनी आबादी वाले क्षेत्रों तक मेट्रो लाइन विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब सर्वे होने से इस पायलट प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने की उम्मीद जग गई है। भूमि की पहचान और सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी, जिसे अंतिम मंजूरी के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को भेजा जाएगा।

फोटो :21: सोनीपत में बनने वाली मेट्रो लाइन का नक्शा।

फोटो :21: सोनीपत में बनने वाली मेट्रो लाइन का नक्शा।

फोटो :21: सोनीपत में बनने वाली मेट्रो लाइन का नक्शा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें