फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएम की रैली की तैयारियां तेज, मंत्री ने लिया जायजा

Fri, 27 Mar 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सीएम के दौरे से पहले मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए 02 स्रोत : प्र
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना विधानसभा क्षेत्र में 29 मार्च को होने वाली सीएम की धन्यवाद एवं विकास रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सहकारिता मंत्री व रैली संयोजक डॉ. अरविंद शर्मा ने वीरवार को नई सब्जी मंडी पहुंचकर रैली स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि रैली की सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने टेंट, मंच, साउंड सिस्टम, सजावट, लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद डॉ. शर्मा गांव गढ़ी सराय नामदार खां में सरपंच सुंदर सैनी के घर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें रैली का न्योता दिया। गांव गढ़ी उजाले खां में रमेश महाराज के कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें