फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भिखारी मुक्त शहर की तैयारी 158 भिखारियों की हुई पहचान

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत शहर में ​भिखारियों से संपर्क साधते सिटी प्रोजेक्ट अ​धिकारी राकेश कादियान व एजेंसी
विज्ञापन
सोनीपत। शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने केंद्र सरकार की स्माइल योजना के तहत अभियान तेज कर दिया है। जून से चल रहे सर्वे में अब तक शहर के विभिन्न स्थानों पर 158 भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों की पहचान की गई है। इनमें बुजुर्ग, दिव्यांग, मूक-बधिर और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। निगम का लक्ष्य इनका पुनर्वास कर उन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।
विज्ञापन

सर्वे में रेलवे स्टेशन पर 38, सुभाष चौक पर 11, हनुमान मंदिर में 17, बस स्टैंड पर नौ, बहालगढ़ चौक पर सात, श्याम मंदिर में पांच, शनि मंदिर में 32, मुरथल चौक पर छह, सेक्टर-14 स्थित हनुमान मंदिर में 11 और शनि मंदिर क्षेत्र में 22 भिक्षावृत्ति करने वाले मिले हैं। टीम उनकी सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक स्थिति का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें