फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : आपातकालीन वार्ड में अतिरिक्त चिकित्सकों की रहेगी ड्यूटी

Mon, 25 Mar 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित उपमंडल के नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में होली पर्व पर अतिरिक्त चिकित्सक तैनात रहेंगे, ताकि हुड़दंग में घायलों का इलाज किया जा सके। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है। अस्पताल में मरीजों के लिए दवा की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

होली पर्व पर विभिन्न स्थानों पर होने वाले हुड़दंग में हर साल काफी लोग इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचते हैं। ऐसे में हुड़दंग के दौरान घायल हुए लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आपातकालीन वार्ड में अतिरिक्त चिकित्सकाें की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में मुहैया करा दी गई हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें