फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: झज्जर के 23 स्कूलों सहित प्रदेश के 551 स्कूलों में होंगे चिराग योजना के तहत दाखिले

Mon, 25 Mar 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। चिराग योजना के तहत प्रदेश के 551 विद्यालयों ने दाखिले के लिए सहमति जताई है। शिक्षा विभाग की तरफ से इन स्कूलों की सूची जारी कर दी है। इनमें जिले के 35 स्कूलों के नाम शामिल हैं। अभिभावक इन स्कूलों अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को चिराग योजना के तहत अपनी सहमति विभाग की वेबसाइट पर दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत विद्यालयों को 10 फरवरी तक की सहमति के साथ ही कक्षा अनुसार सीटों का विवरण भी साइट पर दर्शाना था। वहीं 10 मार्च तक सीटों का विवरण नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि अभिभावक व बच्चे सीटों का विवरण देख दाखिले के लिए आवेदन कर सकें। 15 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। विद्यालयों की सूची जारी नहीं होने से अभिभावकों को परेशानी आ रही थी।
चौथी से 12वीं कक्षा तक ले सकते हैं दाखिला
चिराग योजना के तहत ऐसे परिवार अपने बच्चों का दाखिला मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में करवा सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये या इससे कम है। इसके लिए जरूरी है कि विद्यार्थी ने पिछली कक्षा राजकीय स्कूल से उत्तीर्ण की हो। योजना में चौथी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी ही दाखिला ले सकते हैं। जिन विद्यालयों में प्राप्त आवेदन निर्धारित सीटों से अधिक होंगे, वहां दाखिले के लिए ड्रा प्रणाली अपनाई जाएगी। एक से पांच अप्रैल तक ड्रा निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

कहां कितने स्कूलों की सूची जारी
जिला स्कूल
अंबाला 27
भिवानी 56
चरखी दादरी 19
फरीदाबाद 35
गुरुग्राम 10
हिसार 45
झज्जर 23
जींद 48
कैथल 31
करनाल 30
कुरुक्षेत्र 42
महेंद्रगढ़ 09
नूंह मेवात 14
पलवल 13
पंचकूला 07
पानीपत 29
रेवाड़ी 11
रोहतक 12
सिरसा 43
सोनीपत 35
यमुनानगर 12
कुल 551

सोनीपत में कहां कितने स्कूलों में होंगे दाखिले
खंड स्कूल
गन्नौर 02
गोहाना 06
कथूरा 02
खरखौदा 10
मुडलाना 05
राई 02
सोनीपत 08
कुल 35

शिक्षा विभाग ने चिराग योजना के तहत दाखिलों के लिए मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें प्रदेश के 551 विद्यालयों में दाखिले किए जाएंगे। इसमें सोनीपत जिले में 35 स्कूल शामिल हैं। अभिभावक योजना के तहत अपने बच्चों का दाखिला निजी विद्यालयों में करवाने के लिए 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जहां निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, वहां ड्रा प्रणाली के तहत दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें