फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हाई रिस्क एरिया में गर्भवती और बच्चों का होगा टीकाकरण

Thu, 16 Oct 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हाई रिस्क क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती और उनके बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

गर्भवती व बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। जागरूकता के अभाव में काफी गर्भवती व बच्चों को जरूरी टीके नहीं लग पाते। इससे वह खसरा, हेपेटाइटिस, रोटा वायरस, रूबेला, काली खांसी जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
कई बार गर्भवती व शिशुओं की मृत्यु तक हो जाती है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण जैसे विभिन्न अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में हाई रिस्क क्षेत्र में विशेष शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


हाई रिस्क क्षेत्र में कौन-कौन से टीके लगने हैं, कितने सत्र आयोजित होंगे, वैक्सीन की उपलब्धता केंद्र पर कैसे होगी आदि का माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। -डॉ. नीरज यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें