फोटो 02- सोनीपत के भरतपुरी क्षेत्र में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति क
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी भरतपुरी स्थित इस्कॉन प्रचार केंद्र से तुलसी आरती के बाद प्रारंभ की गई। मार्ग में विभिन्न जगह हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। प्रभातफेरी के बाद केंद्र में हरिनाम संकीर्तन किया गया। समिति के सदस्यों ने भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया।
भागवत तत्व दास ने बताया कि समिति की ओर से कार्तिक मास प्रारंभ होने से पूर्व यह पहली हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई। अब हर सप्ताह शनिवार व रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्तिक हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सभी श्रद्धालु प्रभातफेरी में भाग लेकर अपने जीवन में पुण्य लाभ अर्जित करें।
प्रभातफेरी में कृष्ण कृपा दास, रघु कुमार दास, ईश्वर चंद्र गौड़, सहदेव, युगधर्म दास, शालिग्राम दास, कृष्ण कुमार गर्ग, श्याम सिंह रावत, मास्टर जयभगवान, जगदीप, राजू, देवा, नंदेश्वरी देवी, चंद्रेश, सुनीता, रीना शामिल रही।