फोटो 03- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ मौजूद लोगो डिजाइन प्रतियोग
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संस्थान नवाचार परिषद व बौद्धिक संपदा अधिकार सेल के सहयोग से ‘स्केच टू सिंबल’ लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, मौलिकता व नवाचार की सोच को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों से 35 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने कल्पनाशील एवं प्रेरणादायक लोगो डिजाइन तैयार किए। प्रतिभागियों की रचनाओं का मूल्यांकन रोजी चोपड़ा, डॉ. प्रगति जमदग्नि ने रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता, मौलिकता व दृश्य प्रभाव के आधार पर किया।
महाविद्यालय के अध्यक्ष डाॅ. ओपी परूथी, प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं की सराहना की। स्पर्धा में प्रज्ञा चौधरी ने प्रथम, गुंजन रोहिल्ला ने द्वितीय, सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।