फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहीदी दिवस को लेकर निकाली प्रभातफेरी

Mon, 24 Nov 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सत नगर स्थित सचखंड गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में सुबह पांच से सात बजे तक श्री जप साहिब जी का पाठ और महला के श्लोकों का उच्चारण किया गया। इसके बाद प्रभातफेरी निकाल गई जो गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर समता चौक, लक्ष्मी नगर और उसके बाद सेक्टर-7 पहुंची।
प्रभातफेरी सेक्टर से वापस गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। निशान साहिब की सेवा सरदार जोगिंद्र सिंह ने की। मुख्य ग्रंथी भाई गुरदीप सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर धर्म और मानवता की रक्षा के लिए बलिदान दिए थे। औरंगजेब ने चांदनी चौक पर उनका सिर कटवा दिया। वहां आज शीशगंज गुरुद्वारा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे पहले भाई मतिदास, भाई सतिदास और भाई दयाला ने भी बलिदान दिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रदीप कुमार खानिजौ ने की।
संचालन सचिव डाॅ. सुरेश सेतिया और संयोजन कृष्ण दुरेजा एवं महिला सुखमणि समिति का रहा। इस दौरान गुलशन नारंग, कमल, तुषार, कृष्ण नारंग, महेंद्र नारंग, अजय, राजकुमार तागड़ा ने सेवा दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें