फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुरु नानक देव के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी

Fri, 24 Oct 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के गीता भवन चौक ​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा से प्रभातफेरी निकाल
विज्ञापन
सोनीपत। गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा सहित शहर के सभी गुरुद्वारों से गुरु नानक देव के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियों का दौर शुरू हो गया है। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों व संगत ने वीरवार सुबह गुरुद्वारा साहिब से प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन

इसके बाद अशोक खुराना, विक्की कुमार, विक्की हिंदुजा, हरजीत कौर के निवास पर प्रभातफेरी का स्वागत कर संकीर्तन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के महासचिव परमजीत सिंह ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि धर्म हेतु धुबरी साहिब, असम से आरंभ की यात्रा देश का भ्रमण करते हुए 27 अक्तूबर को सोनीपत में दोपहर 1 बजे प्रवेश करेगी।
जिला की संगत की ओर से गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर मेमोरियल, बढ़खालसा में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा गुरु तेग बहादुर साहिब के 350 साला शहीदी दिवस को समर्पित है। इसका आयोजन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर की ओर से किया जा रहा है। प्रभातफेरी में समिति के उप प्रधान जरनैल सिंह, गुरजीत सिंह, शमशेर सिंह, व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें