फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नमी के कारण नहीं बिका पीआर धान, बाजरा भी नहीं पहुंचा मंडी

Wed, 24 Sep 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत की अनाज मंडी में लाया गया 1509 ​किस्म का धान। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना अनाज मंडी में पीआर धान की आवक लगातार हो रही है। अनाज मंडी में 57.80 मीट्रिक टन (एमटी) धान आ चुका है। वहीं, सोनीपत अनाज मंडी में 11.20 एमटी धान तीन दिन से पड़ा है। हैफेड की ओर से अभी सरकारी खरीद शुरू नहीं की है।
विज्ञापन

धान में नमी ज्यादा होने की बात हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) के अधिकारी खरीद करने से इन्कार कर रहे है, जिससे किसानों को मंडी परिसर में धान सुखाना पड़ रहा है।
खरीफ खरीद सीजन के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पीआर धान और बाजरा सरकारी एजेंसी की ओर से खरीदा जाता है। सरकारी खरीद के लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिए है लेकिन पीआर धान में नमी 17 फीसदी से ज्यादा होने के कारण हैफेड ने खरीद शुरू नहीं की है जिसकी वजह से किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, मंडियों में बाजरे की आवक अब तक शुरू नहीं की है। साथ ही अधिकारियों ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण किसानों से पीआर धान व बाजरा खरीदा जाएगा।
सरकारी ने इस बार कॉमन पीआर धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि पीआर ए ग्रेड के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य में करीब 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
बासमती धान के भाव में आई गिरावट

बुधवार को बासमती धान के भाव में भी गिरावट आ गई है। सोनीपत मंडी में 1509 किस्म के धान का भाव 3161 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था। बुधवार को धान की अधिकतम बोली 2925 रुपये प्रति क्विंटल तक रही। वहीं न्यूनतम बोली 2100 रुपये प्रति क्विंटल तक रही। धान की किस्म 1121 और अन्य बासमती किस्मों की आवक अभी मंडी में शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें