फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इम्पैक्ट... पांच महीने बाद ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई ईएसआई डिस्पेंसरी की बिजली

विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत में 12 नवंबर को प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
- एचएसआईआईडीसी ने डिस्पेंसरी के लिए लगवाया नया ट्रांसफार्मर, उपचार संबंधी कामकाज को मिली राहत
विज्ञापन

- बिजली न होने से फैक्टरियों के फ्रिज में रखनी पड़ रही थीं जरूरी दवाइयां, लैब भी था बंद
- अब नवनिर्मित भवन में डिस्पेंसरी शिफ्ट करवाने के लिए प्रयास करेगी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
- संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया था जनसमस्या का यह मुद्दा
फोटो: 14 व 15
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने डिस्पेंसरी के लिए नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के अस्थायी ईएसआई डिस्पेंसरी की पांच महीने बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई है। लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रही डिस्पेंसरी के उपचार संबंधी कामकाज को राहत मिलेगी। संवाद न्यूज एजेंसी ने 12 नवंबर को इस समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी ने भी अधिकारियों के समक्ष मामला उठाकर समाधान की मांग की थी।
बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण डिस्पेंसरी में मरीजों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली कुछ जरूरी दवाइयों को सुरक्षित रखने में परेशानी आ रही थी। दवाइयों को खराब होने से बचाने के लिए नजदीकी फैक्टरियों के फ्रिज का सहारा लेना पड़ रहा था। वहीं, बिजली नहीं होने के कारण लैब में उपकरणों का संचालन भी प्रभावित हो रहा था। इससे औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा था।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने अधिकारियों के सामने उठाया था मुद्दा
एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी के पदाधिकारियों को जब डिस्पेंसरी की समस्या का पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इसके बाद एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के समक्ष बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की थी। विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर लगवाए जाने के बाद अब डिस्पेंसरी में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अब नए भवन में शिफ्ट करवाने की तैयारी
एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि बिजली बहाल होने से डिस्पेंसरी के कामकाज को राहत मिली है। अब एसोसिएशन का अगला प्रयास डिस्पेंसरी को नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करवाने का रहेगा। इसके लिए नए भवन को ईएसआई विभाग के हैंडओवर करवाने और वहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर एसोसिएशन मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र भी सौंपेगी। नए भवन में डिस्पेंसरी शिफ्ट होने से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

ईएसआई डिस्पेंसरी का ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसके बाद टेंडर लगाकर ट्रांसफार्मर मंगवाया गया और ईएसआई की लाइट शुरू कराई गई है।
अजीत, कनिष्ठ अभियंता, एचएसआईआईडीसी, बड़ी

फोटाे: सोनीपत में 12 नवंबर को प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें