फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में डेढ़ घंटे बिजली गुल, मोबाइल की टॉर्च से हुई मरीजों की जांच

विज्ञापन
फोटो - सपना, निवासी मोरखी।
विज्ञापन
गोहाना। नागरिक अस्पताल में शनिवार को तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे अस्पताल भवन के अंदर अंधेरा छा गया। अंधेरे के कारण सामान्य ओपीडी बंद करनी पड़ी। वहीं, महिला ओपीडी में डॉक्टर ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। बिजली आपूर्ति बंद होने से अस्पताल में एक्स-रे और लैब में जांच का कार्य भी बाधित रहा।
विज्ञापन

शहर के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 500 मरीजों की ओपीडी होती है। मरीज ओपीडी में जांच के लिए सुबह ही पहुंचना शुरू कर देते हैं। शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे तकनीकी कारणों से अस्पताल में लगी सीटी-पीटी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
बिजली सप्लाई का दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण ओपीडी में सभी लाइटें और पंखे बंद हो गए। इससे डॉक्टरों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। अंधेरे और गर्मी के कारण सामान्य ओपीडी कुछ देर बंद रही। वहीं, महिला ओपीडी में डॉ. निशा और नर्सिंग ऑफिसर ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बहाल होने का करना पड़ा इंतजार
मोरखी निवासी सपना ने बताया कि वह अपनी मां की स्वास्थ्य जांच कराने अस्पताल आई थीं। अस्पताल में बिजली आपूर्ति नहीं थी, जिसके चलते जांच नहीं हो सकी। उन्हें जांच के लिए करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करना पड़ा।
दो घंटे बाद आया जांच का नंबर
राणाखेड़ी निवासी अलीशान ने बताया कि कई दिनों से तबीयत खराब होने के कारण वह जांच के लिए नागरिक अस्पताल आया था। ओपीडी में जाने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति सुचारु होने और ओपीडी में जांच का नंबर आने तक उसे करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा।

अस्पताल में तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसे सुचारु करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद मरीजों की जांच शुरू करवा दी गई।
विज्ञापन

डॉ. संजय छिक्कारा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल

फोटो - सपना, निवासी मोरखी।

फोटो - सपना, निवासी मोरखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें