फोटो 11. सोनीपत के गांव मनौली में ग्रामीणों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढख़ा
सोनीपत। गांव मनौली, खुर्मपुर और पबसरा में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढख़ालसा से मुलाकात की। इस ओएसडी ने बिजली अधिकारियों को बुलाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी मुरारी के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
बिजली अधिकारियों ने बताया कि गांव मनौली में एक बिजलीघर स्थापित किया जाना है। उसके लिए जमीन की जरूरत है। इस पर ओएसडी ने ग्रामीणों से बात की और बिजलीघर के लिए गांव पबसरा में जमीन दिलवाई, जिससे बिजलीघर स्थापित करने की राह में आ रही परेशानी का समाधान हुआ। बताया कि बिजलीघर स्थापित किए जाने से यहां के तीन गांवों में आ रही समस्याओं से भी निजात मिलेगी।
ओएसडी ने बिजली की समस्या के समाधान के लिए हर गांव में पांच लोगों की कमेटी गठित कराई। उन्होंंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर गांव की इस कमेटी के साथ बैठकर बिजली की समस्याओं का समाधान करवाएं। इस दौरान कार्यकारी अभियंता अश्विनी कौशिक, रणबीर देशवाल, उपमंडल अभियंता देवेश दहिया भी मौजूद रहे।