फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अग्निवीर भर्ती 29 जून से

Sat, 15 Jun 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेना से सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक की विधवा, युद्ध में शहीद व घायल सैनिक के पुत्र और सगे भाई के लिए राजपुताना राइफल्स रेजिमेंट केंद्र, दिल्ली कैंट में 29 जून से 2 जुलाई तक अग्निवीर के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत होने वाली भर्ती में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, ट्रेड्समैन पदों के लिए आठवीं कक्षा और उम्र 17.5 से 21 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कुलदीप सिंह दलाल ने बताया कि मध्यप्रदेश के नंबर-1 सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र जबलपुर में 1 से 4 जुलाई तक भर्ती होगी। इसके लिए 1 जुलाई को शारीरिक परीक्षण व मापदंड, 2 जुलाई को शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण और 8 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इन भर्तियों में शहीद एवं घायल सैनिकों के आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार मूल कागजात, जिसमें निकट संबंधी प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र व फोटो इत्यादि लेकर संबंधित केंद्र में आयोजित रैली में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें