फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बारिश के बाद मुख्य सड़कों के भरे जाने लगे गड्ढे

Sat, 27 Sep 2025 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27- सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा मरम्मत कार्य। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग ने शहर की खस्ताहाल मुख्य सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। दिल्ली रोड, मामा-भांजा व बहालगढ़ चौक पर हुए गड्ढों को भरने के साथ ज्यादा खस्ताहाल हुई सड़कों पर बजरी व तारकोल की परत बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहरभर ही नहीं बल्कि जिले की अधिकतर सड़कें पानी निकासी के अभाव में पानी भरने से खस्ताहाल हो चुकी हैं। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार व स्थानीय लोग काफी समय से इन सड़कों को बनवाने की मांग कर रहे थे।
इस समस्या को लेकर विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन व उपायुक्त सुशील सारवान ने 13 सितंबर को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों का जल्द सुधार करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

साथ ही अधिकारियों को निकासी व्यवस्था के प्रबंध दुरुस्त करवाने के बाद ही सड़कों का पुनर्निर्माण करवाने की बात कही थी। विभाग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित ठेकेदारों से सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया है।
दो सड़कों के पुनर्निर्माण पर खर्च होंगे 3.73 करोड़
विभाग की ओर से खस्ताहाल ओल्ड डीसी रोड व दयाल चौक से शनि मंदिर तक सड़क का करीब 3.73 करोड़ रुपये से पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। मुख्यालय से अलॉटमेंट मिलने के बाद पुनर्निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा विवेकानंद चौक से सेक्टर डिवाइडिंग रोड तक सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
शहर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई है। ओल्ड डीसी रोड व दयाल चौक से शनि मंदिर तक सड़क का भी जल्द पुनर्निर्माण शुरू करवाया जाएगा। सड़कों पर रोड़ी बिछाकर मिस्टिक लेयर बिछाई जाएगी। -प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

फोटो 27- सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा मरम्मत कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें