फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारी 2 नवंबर को कुरुक्षेत्र में घेरेंगे सीएम आवास

Sat, 27 Sep 2025 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत लघु सचिवालय में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार कीर्ति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान राजा भाई ने कहा कि समय रहते तमाम समझौते जो संघ व सरकार के बीच हुए हैं उनके पत्र जारी किए जाएं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। जॉब सुरक्षा गारंटी दी जाए। सरकार की वादाखिलाफी के चलते नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य 2 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
वहां से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन, वरिष्ठ उपप्रधान विजेंद्र कादयान, जिला कोषाध्यक्ष राजीव खत्री, सोनीपत ब्लॉक के प्रधान आनंद हुड्डा, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सोनीपत के इकाई प्रधान भारत कंडेरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें