फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बारिश से सड़क पर बने गड्ढे, आवागमन प्रभावित

Mon, 08 Sep 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बारिश के बाद शहर के रेलवे रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर गड्ढे होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह सड़क करोड़ों की लागत से बनाई गई थी।
विज्ञापन

शहर को जीटी रोड से जोड़ने वाले रेलवे रोड का करीब चार वर्ष पहले जीर्णोद्धार किया गया था। इस सड़क के जीर्णोद्धार के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब फिर सड़क पर फिर से गड्ढों की संख्या बढ़ गई है।
ऐसे में भवन एवं सड़क निर्माण विभाग की ओर से गड्ढों को भरने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। विभाग की ओर से रोड के गड्ढों को भरने के लिए रोड़ी डस्ट का मिश्रण डाला जाता है, लेकिन हर बार बारिश के बाद यह मिश्रण पानी के साथ बह जाता है।
विज्ञापन

यह सरकार के पैसों का दुरुपयोग है। अब जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बनने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि वाहन चालक हर रोज जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शहर का मुख्य मार्ग है जो शहर को जीटी के साथ-साथ गावो को भी जोड़ता है। लोगों का कहना है कि रेलवे रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है।
इस रोड पर सभी विभागों के कार्यालय भी है और हर रोज अधिकारी इस रोड से निकलते है, लेकिन किसी का कोई ध्यान नही है। साथ ही हजारों वाहन रोजाना यहां से गुजरते हैं। लेकिन सड़क की मरम्मत समय पर न होने के कारण यहां आए दिन जाम और हादसे जैसी स्थिति बन रही है। व्यापारियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की रिपेयरिंग कराने की मांग की है।

वर्जन

रेलवे रोड की स्थिति का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही संबंधित विभाग को निर्देश देकर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क प्राथमिकता पर दुरुस्त कराई जाएगी।- प्रवेश कादियान, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें