खरखौदा। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने रविवार को हलके के कई गांवों का दौरा कर 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली इनेलो की रैली के लिए समर्थन जुटाया।
इस दौरान मंडोरा, तुर्कपुर, फतेहपुर, मोहमदाबाद, कतलुपुर, झिंझौली, फिरोजपुर व जटोला गांव में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में रोहतक रैली के पक्ष में समर्थन जताया।
इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने किसानों के हित में विधानसभा से इस्तीफा देकर ऐतिहासिक कदम उठाया था। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बदलाव की लहर चल पड़ी है और लोग इनेलो के पक्ष में एकजुट हो रहे हैं।
उन्होंने गांवों में जनसंपर्क के दौरान चौटाला ने महिलाओं और युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं की आवाज उठाने के लिए हमेशा अग्रसर रही है।