फोटो 09- सोनीपत के गोहाना में नई सब्जी मंडी के पास सड़क पर बने गड्ढे में फंसा कैंटर। संवाद
गोहाना। गोहाना-सोनीपत रोड पर सड़क पर हुए जलभराव की वजह से गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार को गत्ते से भरे कैंटर का टायर गड्ढे में फंस गया।
कैथल निवासी दीपक ने बताया कि वह कैंटर में गत्ता भरकर दिल्ली जा रहे थे। वह जब गोहाना-सोनीपत रोड पर पहुंचे तो नई सब्जी मंडी के पास सड़क पर जलभराव था। जब वह वहां से गुजरे तो सड़क पर बना गड्ढा जलभराव की वजह से दिखाई नहीं दिया और उसमें कैंटर का टायर फंस गया। इससे पहले भी 29 जुलाई को इस स्थान पर गेहूं से भरी ट्रॉली गड्ढे में पलट गई थी। हालांकि उसके एक दिन बाद गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया था, लेकिन दो दिन पहले आई बारिश में सड़क पर बने गड्ढे से मिट्टी पर पत्थर निकल गए। अब फिर से मुसीबत बढ़ने लगी है।
वर्जन
सोनीपत-गोहाना रोड पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना