फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वेतन का एरियर और पक्का करने की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Fri, 02 Aug 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। नगर पालिका कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नप कार्यालय में समान काम समान वेतन का एरियर देने व पक्का करने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू किया। एसोसिएशन की जिला प्रधान बीरमति ने कर्मचारियों का नेतृत्व किया। इस दौरान करीब 63 सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

जिला प्रधान बीरमति ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2017 में पे-रोल पर रखा गया था। इसके बाद से उन्हें समान काम समान वेतन का एरियर नहीं दिया गया है। कर्मचारी वर्ग अपनी मांगों को लेकर कई बार आलाधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं की गई है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वह अपना धरना जारी रखेंगे।

वर्जन
नगर परिषद के 63 सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए एजेंसी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो डोर टू डोर कचरा एकत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें