फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पोस्टर बिगाड़ रहे चौक की सुंदरता, अधिकारी बने मूक दर्शक

Thu, 26 Jun 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत में मुरथल रोड पर ​स्थित अग्रसेन चौक होर्डिंग व बैनर से अटा हुआ। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। महापुरुषों के नाम पर शहर में बनाए गए चौकों पर पोस्टर चस्पा कर उनकी सुंदरता को बिगाड़ा जा रहा है। जागरूकता के अभाव में लोग चौकों पर फ्लैक्स, कटआउट, बैनर और पंपलेट लगाकर उसकी खूबसूरती को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के चौकों की निगरानी का दावा करने वाले नगर निगम के अधिकारियों की ओर से पोस्टर-बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए काम करने वाले सोनीपत नगर सुधार मंच की ओर से हर सप्ताह रविवार को सफाई अभियान चलाया जाता था। चौकों पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर मंच ने एक साल पहले अभियान रोक दिया था।

नगर निगम के अफसरों की सुस्त कार्य प्रणाली शहर के सुंदरता पर ग्रहण लग रही है। शहर में सुभाष चौक, महात्मा ज्योतिबा फुले चौक, अग्रसेन चौक, देवीलाल चौक समेत कई ऐसे चौक हैं, जिनकी वजह से वह क्षेत्र जाने जाते हैं, मगर लोग पोस्टर और बैनर लगाकर उनकी सुंदरता को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में अवैध पोस्टर और बैनर लगाने का खेल ऐसा चल रहा है कि इस पर निगम अधिकारियों का ध्यान ही नहीं जा रहा है। कार्रवाई के नाम पर निगम अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कागजों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
शहर में बनाए गए महापुरुषों के नाम के चौकों को साफ रखने के लिए वर्ष 2018 में सोनीपत नगर सुधार मंच का गठन किया गया था। मंच के सदस्य हर रविवार को एक चौक की सफाई करते थे। इस अभियान से जुड़कर लोग शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने लगे, मगर उनके अभियान पर अवैध रूप से पोस्टर चस्पाने व बैनर लगाने वालों ने कालिफ पोत दी।
इस मामले में नगर निगम ने फ्लैक्स और पंपलेट चस्पाने वालों पर कार्रवाई नहीं की। मार्च 2024 में मंच ने महापुरुषों के चौक का सफाई अभियान मजबूरन रोकना पड़ा।
मार्च 2020 में नगर निगम ने चौक के सुंदरीकरण को लेकर बढ़ाए थे हाथ
नगर निगम के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त शंभू राठी ने मार्च 2020 में समाजसेवी संस्थाओं के साथ बैठक की थी। सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला ने उन्हें शहर के चौक-चौराहों पर लगने वाले पोस्टर, बैनर आदि की जानकारी दी थी।
मंच की बातों को संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन संयुक्त आयुक्त ने मंच को ही महापुरुषों के चौक-चौराहों की प्रतिमाओं पर पोस्टर, बैनर लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा करवाने के लिए कहा था। मंच ने कई बार इसे लेकर शिकायत दी मगर एक भी बार मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
चौक पर बैनर और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। पोस्टर चस्पा करने वालों के खिलाफ मंच ने सरकार, जिला व निगम प्रशासन को कई बार पत्र लिखा, मगर कार्रवाई न होने पर मार्च 2024 में सफाई अभियान रोक दिया गया। -संजय सिंगला, चेयरमैन, सोनीपत नगर सुधार मंच।
नगर निगम की ओर से समय-समय पर चौकों की सफाई करवाई जाती है। चौक पर पोस्टर चस्पा करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा। पहले जो संस्थाएं चौकों की सफाई करती थीं, उनके पदाधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। -हर्षित कुमार, आयुक्त, नगर निगम।

फोटो 04: सोनीपत में मुरथल रोड पर स्थित अग्रसेन चौक होर्डिंग व बैनर से अटा हुआ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें