फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हथियार के साथ सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, मुकदमा

Sun, 10 Dec 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। शहर थाना गोहाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इससे भय का माहौल उत्पन्न होता है और शरारती तत्वों को बढ़ावा मिलता है। खरखौदा के सहायक पुलिस आयुक्त जीत सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन


रोहित नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ प्रदर्शन किया था। सीआईए-1 सोनीपत ने अब इस संबंध में जांच रिपोर्ट अधिकारियों को दी। खरखौदा के सहायक पुलिस आयुक्त जीत सिंह ने जांच रिपोर्ट की जांच में पाया कि युवक के चाचा की लॉरेश बिश्नोई गैंग समेत कई बदमाशों के साथ रंजिश चली हुई। उस व्यक्ति पर दो बार हमला हो चुका है। इसी के चलते उसने अपना शस्त्र लाइसेंस बनवा कर हथियार लिया था। वह अपनी सुरक्षा के लिए अपने रिश्तेदारों को साथ रखता है। गोहाना के गौतम नगर के रोहित ने हथियारों सहित फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए। इससे समाज में भय का माहौल उत्पन्न होता है। इस पर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें