फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंधन बैंक में लाखों रुपये का गबन करने के आरोपी गए जेल

Sun, 10 Dec 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गन्नौर। नगरपालिका रोड स्थित बंधन बैंक में उपभोक्ताओं के लाखों रुपये का गबन करने के मामले में गिरफ्तार हुए बैंक प्रबंधक अशोक कुमार, खजांची देवेंद्र कुमार व उनके सहयोगी सलीम का रिमांड शनिवार को हो गया। पुलिस आरोपियों से गबन की राशि बरामद नहीं कर सकी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बैंक प्रबंधक अशोक कुमार, खजांची देवेंद्र कुमार व उनके सहयोगी सलीम लोन लेने वाले उपभोक्ताओं से किस्त लेकर बैंक में जमा नहीं करवाते थे। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं को लोन मिल जाता था उनके धोखे से निकासी फार्म पर अंगूठे के निशान लेकर या हस्ताक्षर कराकर अपने पास रख लेते थे। जिनकी मदद से वह उनके खातों से खुद पैसा निकलवा कर आपस में बांट लेते थे। बैंक उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों से की तो बैंक का आडिट किया गया। जिसमें पता चला कि बैंक में 35 लाख 35 हजार रुपये का गबन हुआ है। जिसके बाद बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अजय सिंह ने थाना गन्नौर में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों के पास से गबन की राशि बरामद नहीं हो सकी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राशि को अपने घरों की मरम्मत करवाने व दूसरे कामों में खर्च कर दिया हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें