फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डाक विभाग जगाएगा स्वच्छता की अलख

Mon, 18 Nov 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में फैल रही गंदगी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में अब डाक विभाग ने भी स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान मुख्य डाकघर से निकल कर राजीव चौक, अग्रसेन चौक, मंडी होते हुए सिविल अस्पताल में पहुंचे। जनसंपर्क निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक डाक विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत डाकघर के सदस्य शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
उन्होंने बताया कि हमारा शहर तब स्वच्छ हो सकता है जब हम अपने कर्तव्य को निभाएंगे। घर की तरह ही शहर को साफ रखेंगे। सहायक डाक अधीक्षक महेश कुमार, डाकपाल राजवीर सिंह, सिटी पोस्ट ऑफिस के उप डाकपाल राजेश कोकचा, ओमप्रकाश नागर, धर्मवीर खींची, धीरपाल, संदीप, घनश्याम, बलबीर ने बताया कि इस स्वच्छता प्रभात फेरी के माध्यम से डाक विभाग स्वच्छता के लिए सभी शहर वासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक करना चाहता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि आसपास गंदगी दिखती है तो उसे अनदेखा न करें। साथ ही अपना कर्तव्य मान कर कूड़े को कूड़ेदान में डाल दें। सफाई कर्मचारी उस कूड़े को कूड़ेदान से उठा लें, ऐसा करके हम अपने शहर को साफ-सुथरा बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें