खरखौदा। बरोणा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने घर खरीदने के बाद विक्रेताओं पर कब्जा नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अब एक दूसरा पक्ष आकर भी उसी मकान को खुद खरीद लेने की बात कह रहा है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजेंद्र का कहना है कि उन्होंने 175 वर्ग गज का घर खरीदा था, जिसकी राशि देने के बाद भी उन्हें कब्जा नहीं दिया गया। शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों को कब्जा देने को कहा, इस दौरान भी बात होने पर उन्होंने डेढ़ लाख रुपये और दिए। 15.50 लाख रुपये दिए जाने के बावजूद उन्हें अब तक कब्जा नहीं मिल पाया। घर का दरवाजा तक नहीं खोलने दिया जा रहा है। वहीं, अब एक दूसरे पक्ष ने आकर उन्हें कहा कि यह मकान उन्होंने खरीद लिया है। ऐसे में मकान पर आने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।