फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनआरआई बनकर सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की, शादी का झांसा देकर की ठगी

Wed, 02 Apr 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। एक गांव की रहने वाली युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 1.15 लाख ठगने का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को लंदन में कारोबारी बताया था। बाद में गिफ्ट में कीमती सामान होने की बात कहकर दिल्ली एयरपोर्ट से कूरियर कर्मी बता रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि वह गोहाना में काम करती है। करीब एक माह पहले उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम आईडी पर अमनप्रीत नामक युवक से हुई थी। युवक ने बताया था कि वह लंदन में रहकर कारोबार करता है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह मूलरूप से चंडीगढ़ का रहने वाला है। इस पर युवती के परिजन युवक से उसकी शादी के संबंध में बातचीत करने लगे। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर पर बातचीत होने लगी। कुछ दिन पहले अमनप्रीत ने कहा कि उसने लंदन से गिफ्ट भेजा है, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। उसके बाद एक नंबर से कॉल कर युवक ने कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से कूरियर वाला बोल रहा है और आपके नाम का कूरियर है। आपको टैक्स देकर कूरियर लेना पड़ेगा।

इसके बाद अमनप्रीत से बातचीत की तो उसने भी रुपये देने की बात कही। फिर कूरियर कर्मी बनकर बात करने वाले युवक ने उनके पास एक क्यूआर कोड भेज दिया। इस पर 10 व 11 मार्च को 1.15 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। बाद में अमनप्रीत व कूरियर वाले युवक ने सभी प्लेटफार्म पर उन्हें ब्लॉक कर दिया। तब उन्हें ठगी का पता लगा। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी तरह का मामला एक दिन पहले सोनीपत सदर थाना क्षेत्र के गांव बैंयापुर में आया था। जहां महिला को भी विदेश से पार्सल भेजने का झांसा देकर मुंबई एयरपोर्ट पर आयकर व कस्टम चार्ज के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें