फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एचकेआरएन की सेवा सुरक्षा गारंटी का पत्र जारी करने के लिए खोला जाए पोर्टल

Fri, 05 Dec 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित एचएसवीपी कार्यालय में बैठक करते कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय में वीरवार को तीन संगठनों हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच, हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन व हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

मंच के राज्य महासचिव आरके नागर ने मुख्यमंत्री से मांग की कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मियों की 58 वर्ष सेवा सुरक्षा का गारंटी पत्र जारी करने के लिए पोर्टल खोला जाए। उस पर कर्मियों का रिकॉर्ड अपलोड करवाया जाए।
देरी होने की अवस्था में यूनियन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। 30 अक्तूबर को मानी गई मांगों को लागू किया जाए। मंच संचालन राज्य कोषाध्यक्ष महावीर सिंह नागर ने किया। इस दौरान ध्रुव कुमार, सुरेंद्र रंगा, समेश कुमार, सतीश शर्मा, सुरेश रोहिल्ला, टीनू मदान, राजकुमार, योगेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें