फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद खुला पोर्टल, कॉलेजों में शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। जिलेभर में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों का कॉलेजों में दाखिला लेने का इंतजार आखिरकार अब खत्म हो गया है। सोमवार दोपहर बाद उच्च शिक्षा विभाग का पोर्टल खुलने पर कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन

हालांकि काफी विद्यार्थी सुबह पोर्टल न खुलने पर कॉलेजों से बैरंग लौटे, लेकिन बाद में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से उन्हें काफी राहत मिली।
जिले में डीसीआरयूएसटी व बीपीएस महिला विवि समेत 15 कॉलेजों में 11 हजार से अधिक सीटों पर नए शैक्षणिक-सत्र के लिए दाखिले होने हैं। इसके लिए विद्यार्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसको लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से नया शेड्यूल जारी करके सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया था।
इसके लिए कॉलेज स्तर पर पहले ही तैयारियां हो चुकी थीं। चूंकि पिछले सप्ताह शेड्यूल अनुसार आवेदन होने के चलते कॉलेज प्रशासनिक अधिकारियों ने हेल्प डेस्क स्थापित करने के अलावा अन्य इंतजाम किए थे। ऐसे में अब सोमवार को नए शेड्यूल अनुसार प्रक्रिया शुरू हुई। कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए सुबह से ही विद्यार्थियों का आना शुरू हो गया था, लेकिन पोर्टल न खुलने से उन्हें लौटना पड़ा। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग का पोर्टल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खुला, जिसके बाद कुछ विद्यार्थियों ने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की। अब उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार से कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थियों ने आवेदन करने शुरू कर दिए हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। शेड्यूल के अनुसार 26 अगस्त तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। 2 सितंबर को पहली कटऑफ जारी की जाएगी। - डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें