फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के मोबाइल पर भेजी पोर्न वीडियो, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। एक शिक्षण संस्थान की छात्रा ने अज्ञातपर उसके मोबाइल पर पोर्न वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। छात्रा ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी के बारे में पता लगा रही है। मोबाइल की डिटेल निकालने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया कि वह कुंडली स्थित शिक्षण संस्थान में पढ़ती है। उसने बताया कि वह निफ्टम कालेज में थी। इसी दौरान 2 फरवरी को देर रात करीब पौने एक बजे उसके मोबाइल एक मोबाइल नंबर से पोर्न वीडियो भेजी गई। जब उसने अपने मोबाइल में पोर्न वीडियो डालने का पता लगा तो इस बारे में शिक्षण संस्थान में अवगत कराया। जिस पर कुंडली थाना पुलिस को शिकायत दी गई। कुंडली थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल की डिटेल निकाल रही है। इस बारे में साइबर सैल की मदद ली जा रही है। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे काबू किया जाएगा। जिसके बाद ही पता लग सकेगा कि छात्रा का मोबाइल नंबर उसके पास कहां से आया। साथ ही अन्य जानकारी ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें