फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 29.50 लाख से होगी पॉली क्लीनिक की मरम्मत, बारिश के दौरान टपकती छत से मिलेगी राहत

Mon, 12 Jun 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36. पॉली क्लीनिक की दीवार पर उखड़ा हुआ प्लास्टर । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-7 पॉली क्लीनिक के भवन की मरम्मत की जाएगी। इस कार्य पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 29.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद बारिश के दौरान मरीजों व कर्मचारियों को टपकती छत से राहत मिलेगी। साथ ही दीवारों पर आने वाली सीलन से छुटकारा दिलाया जाएगा। इसके साथ दीमक लगे दरवाजों को भी बदला जाएगा। साथ ही अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर लगाया है।



पॉली क्लीनिक में रोजाना 200 से ज्यादा ओपीडी होती है। यहां पर रायपुर, फाजिलपुर, अहमदपुर समेत आसपास सेक्टर में रहने वाले लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। पॉली क्लीनिक का भवन जर्जर होने के कारण यहां आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों पर हालात खराब हो जाते हैं। छत से पानी की निकासी नहीं हो पाती। छत टपकने लग जाती है। दीवारों पर हमेशा सीलन रहती है। शौचालय भी पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन

पॉली क्लीनिक के इस भवन में कई कार्यालय चल रहे हैं। इसमें मलेरिया शाखा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन समेत अन्य कार्य संचालित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉली क्लीनिक के भवन की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। वहां से बजट जारी होने के बाद विभाग ने लोक निर्माण विभाग के पास भेज दिया गया। अब लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य के लिए टेंडर लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पाॅली क्लीनिक के भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। वहां से बजट जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग के पास भेज दिया है। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
- डॉ. अनविता कौशिक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।

पॉली क्लीनिक के भवन की मरम्मत के लिए टेंडर लगा दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें