फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक्सप्रेस ट्रेन से गिरा युवक घायल, पीजीआई रेफर

Mon, 12 Jun 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40. गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती शंभू कुमार।
विज्ञापन
गन्नौर। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर रविवार सुबह करनाल से दिल्ली जा रहा युवक एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह ट्रैक मैन गश्त कर रहे थे, उनकी नजर घायल युवक पर पड़ी। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बिहार निवासी शंभू कुमार रविवार तड़के तीन बजे करनाल से दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। उन्होंने दिल्ली से बिहार के लिए ट्रेन पकड़नी थी। शंभू कुमार अपने जीजा सोनू के पास करनाल में आए हुए थे। जब ट्रेन राजलू गढ़ी स्टेशन के पास पहुंची तो वह अचानक ट्रेन से गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए।
ट्रैक मैन की सूचना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल पहुंचे उनके जीजा उन्हें इलाज के लिए करनाल ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें