फोटो 21नहर से गाय को बाहर निकालते पुलिस कर्मी व अन्य।स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : पुलिस
नारनौल। शहर नारनौल पुलिस की टीम ने बारिश के मौसम में नहर में फंसी दो गायों को निकाल लिया। पुलिस कंट्रोल रूम को कुलताजपुर रोड के पास नहर में दो गायों के गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।
सूचना मिलते ही थाना शहर नारनौल के प्रबंधक, निरीक्षक मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का आंकलन किया और गायों को सुरक्षित निकालने के लिए तुरंत एक जेसीबी की व्यवस्था की। पुलिस टीम और जेसीबी ऑपरेटर के अथक प्रयासों से, दोनों गायों को बिना किसी चोट के नहर से बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने नारनौल पुलिस के इस मानवीय और त्वरित कार्य की जमकर सराहना की है। निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर है और किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सहायता के लिए तैयार रहेगी। संवाद