फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बलिदानी पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिली पुलिस

Thu, 23 Oct 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :37: सोनीपत के गांव बड़वासनी में बलिदानी के परिवार से मिलने पहुंचे डीसीपी वेस्ट कुशालपाल सि
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने बुधवार को जिलेभर में बलिदान पुलिसकर्मियों के परिजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। पुलिस ने परिवारों के प्रति सम्मान और आत्मीयता बनाए रखने पर बल दिया।
विज्ञापन


अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने बलिदानियों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली और पुलिस विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि बलिदानी पुलिसकर्मी केवल विभाग नहीं, बल्कि समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके परिवारों की देखभाल विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस आयुक्त ममता ने परिवारों को संदेश दिया कि बलिदानी पुलिसकर्मियों के परिवार हमारे पुलिस परिवार की अभिन्न कड़ी हैं। उनके साथ निरंतर संवाद बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। पुलिस विभाग सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) कुशाल पाल सिंह व सदर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने गांव बड़वासनी में स्व. सिपाही सुभाष के परिजनों से मुलाकात की। एसीपी गोहाना राहुल देव व एसआई देवेंद्र कुमार ने गांव कथूरा में स्व. सिपाही संदीप कुमार, एसीपी अमित धनखड़ ने स्व. सिपाही अशोक कुमार, एसीपी (गोहाना) राहुल देव व थाना शहर गोहाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने चोपड़ा कॉलोनी, गोहाना में स्व. मुख्य सिपाही राज सिंह के परिवार से मुलाकात की।

एसीपी अपराध राजपाल ने स्व. उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के परिजनों से मयूर विहार, सोनीपत में, एसीपी मुरथल निधि नैन ने गांव मुकीमपुर में स्व. सिपाही नारायण सिंह, एसीपी खरखौदा राजदीप ने गांव सिसाना में स्व. सिपाही ताराचंद के परिवार से मिलकर उनका कु्शलक्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें