फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अग्रसेन धाम में 31 फीट के गोवर्धन महाराज का पूजन

Thu, 23 Oct 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम परिसर में बुधवार शाम सात दिवसीय भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव में 5100 किलो गाय के गोबर से बने 31 फीट के भगवान गोवर्धन महाराज की प्रतिमा की पूजा की गई। 151 ज्योत से भगवान गोवर्धन की मंगला आरती की गई।
इस मौके पर हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली व उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं ने पूजन कर गोवर्धन महाराज से सुख-समृद्धि की कामना की। अग्रसेन धाम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि संभवत अग्रसेन धाम में बनाई गई गोवर्धन महाराज की 31 फीट की प्रतिभा उत्तर भारत में सबसे बड़ी है।
विज्ञापन

गोवर्धन महाराज के संपूर्ण स्वरूप को तैयार करने में कारीगरों को 108 घंटे का समय लगा। इसके बाद गोवर्धन महाराज का आर्ट ज्वैलरी, हीरे-मोती व फूलों से श्रृंगार किया गया। भगवान गोवर्धन 7 दिन तक यहीं विराजमान रहेंगे, इन्हें रोजाना 7 दिन तक 8 तरह का भोग लगाया जाएगा। सभी दिन को मिलाकर गोवर्धन महाराज को 56 प्रकार का भोग लगाया जाएगा।
राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्था के मार्गदर्शक एवं मेयर राजीव जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, मॉडल टाउन दिल्ली के विधायक एवं श्री अग्रसेन धाम के संरक्षक अशोक गोयल गोवर्धन महाराज के विशेष पूजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

28 अक्तूबर तक आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव की शुरुआत बुधवार को भंडारा लगाकर की गई। रात को भजन गायक प्रिंस जैन व शुभम रिठालिया ने संकीर्तन कर भगवान श्री बांके बिहारी गोवर्धन की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान लोगों ने जयघोष किया। हर वर्ष की भांति श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा कर श्री बांके बिहारी के दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें