फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, आयोजकों को करना होगा नियमों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा आज उल्लास से मनाया जाएगा। लोग रावण का पुतला दहन कर विजयादशमी का उत्सव मनाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्य रूप से 12 जगह दशानन और उनके परिवार के पुतले जलाए जाएंगे। जिले में 25 से 50 फुट के पुतले तैयार किए गए हैं। दशहरा पर्व को शांतिपूर्वक मनाने व रावण दहन को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। एसपी हिमांशु गर्ग ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर में निकाले जाने वाली शोभा यात्राओं के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जाम की स्थिति से निपटने के ठोस प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने तीन चरण में कार्य योजना तैयार की है। ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। श्री रामलीला सभा व श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर सेवा समिति की ओर से कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। यहां पर 45 फीट का रावण व 40-40 फीट के कुंभकरण व मेघनाद के पुतले लगाए गए हैं। श्री सनातन धर्म महावीर दल, फैज बाजार की ओर से सेक्टर-15 स्थित हुडा ग्राउंड में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही नई अनाज मंडी में हर-हर शिव शक्ति सेवा समिति 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेगी। इसके साथ ही प्राचीन शीतला माता मंदिर कोट मोहल्ला, एकता पार्क आठ मरला, फ्रेंडस पार्क माडल टाउन, सेक्टर-23, सेक्टर-15 व 16 डिवाडर रोड, बीएसटी, गन्नौर, खरखौदा, टीनू की धर्मशाला, गोहाना, पुराना शिव मंदिर पुरानी सब्जी मंडी के पास गोहाना के पास रावण दहन होगा। रामलीला मैदान के गेटों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मैदान के अंदर और बाहर पुलिस कर्मचारियों की भी ड्यूटियां लगाई गई है, जो व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। पर्याप्त मात्रा में यातायात पुलिस को लगाया गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं शहर में निकाली जाने वाली शोभा यात्राओं को लेकर प्रशासन सतर्क है और जाम की स्थिति से निपटने को सभी प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने तीन चरण में कार्य योजना तैयार की है। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर 72 राइडर, 26 पीसीआर व 26 डायल-112 की ड्यूटी लगाई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने को कहा गया है।
आयोजकों के लिए जारी की गई हिदायत
-रावण दहन स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग समय से पहले कराए तथा जनता के आने जाने के लिये रास्ता निर्धारित हो।
-कम से कम छह निकासी द्वार बनाए जाएं।
-रावण दहन स्थलों के निकट वाहन पार्किंग की व्यवस्था करें।
-समारोह स्थलों के निकट पर्याप्त मात्रा में पानी व अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था कराई जाए।
-शोभा यात्रा, रावण दहन व पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त स्वयं सेवकों को नियुक्त करें।
-शोभा यात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध न करें।
-ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मचारी-अधिकारी का सहयोग करें।
- कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन करें।
पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन चरण में कार्ययोजना तैयार की है। निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। वहीं पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी नजर रख रहे हैं। रामलीला कमेटियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु गर्ग, एसपी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें