फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस ने रिफ्लेक्टर टेप लगाकर दी धुंध में बचाव की जानकारी

Tue, 09 Jan 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। कोहरे में सड़क हादसों से बचाव के लिए मंगलवार को रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। शहर में निरीक्षक जोगिंद्र ग्रेवाल ने छोटे-बड़े वाहन, ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। धुंध के मौसम में कम दृश्यता के चलते दुर्घटना ना हो, इसके लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

यातायात इंस्पेक्टर जोगिंद्र ने बताया कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे ही कोहरा भी बढ़ेगा। कोहरे के कारण सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है। कोहरे के कारण ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। फॉग लाइट का प्रयोग करना और कम स्पीड में वाहन चलाना। कम स्पीड रहने पर यदि अचानक कोई वाहन भी सामने आ जाए तो बचाव हो सकता है। अधिक स्पीड रहने पर बचाव करना असंभव होता है। जब तक ब्रेक लगाई जाती है तब तक टक्कर हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें